फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से कीमती सिक्के चोरी करने का प्रयास

विज्ञापन
मंदिर से कीमती सिक्के चोरी करने का प्रयास - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
महेवागंज।
विज्ञापन

चोरों ने पौराणिक लिलौटीनाथ मंदिर की चौखट में लगे कीमती चांदी के सिक्कों को उखाड़ने का प्रयास किया लेकिन जाग हो जाने पर चोर भाग खड़े हुए। महंत ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिले के पौराणिक स्थलों में शुमार महाभारत कालीन के लिलौटीनाथ शिव मंदिर के महंत मोहन गिरी ने बताया कि वृहस्पतिवार रात करीब दो बजे मंदिर के पास कुछ आहट सुनाई दी। इस पर परिवारवालों को जगाया। जाग होने पर कुछ लोग अंधेरे में जंगल की ओर भागते नजर आए। उन्होंने बताया जब मंदिर पर नजर पड़ी तो मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे प्राचीन काल के चांदी के कुछ सिक्के आधे उखड़े नजर आए। महंत के मुताबिक करीब दो साल पहले भी चोरों ने कई सिक्के पार कर दिए थे, जिसकी सूचना उन्होंने फूलबेहड़ पुलिस को दी थी। महंत ने वृहस्पतिवार रात हुई इस घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही श्रीनगर विधायक को भी मामले से अवगत कराया है और मंदिर की सुरक्षा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें