फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने सिपाही पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन क्षेत्र की एक महिला ने थाना में तैनात एक सिपाही पर घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर एसपी ने सीओ निघासन को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना निघासन क्षेत्र की एक महिला बृहस्पतिवार को एसपी पूनम से मिली। पीड़िता ने एसपी को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ते पर घूरा डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। विरोध करने पर गाली गलौज करते हैं। इसकी शिकायत उसने एसडीएम से की। एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक निघासन को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए थे। पीड़ित महिला का कहना है कि थाना पर तैनात एक सिपाही का विपक्षियों के घर आना-जाना है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7.30 बजे सिपाही गाली गलौज करते घर में घुस आया। गालियां देते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। शोर होने पर जेठानी व सास आ गई तो सिपाही कुछ कहने पर फर्जी मुकदमे में जेल भेज देने की धमकी देते हुए चला गया। एसपी पूनम ने शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीओ निघासन को पूरे मामले की जांच सौंपकर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें