फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। धान भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रविवार की सुबह गांव दिलावरपुर के निकट बालू भरे एक डनलप में टक्कर मार दी। हादसे में डनलप पर सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। सीओ ने किसी तरह समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया। तब जाकर कहीं दो घंटे बाद जाम खुल सका। उधर, मृतक के पिता का आरोप है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक ने अपने साथियों के साथ उनकी पिटाई की।
विज्ञापन

गांव दिलावरपुर निवासी इस्माइल ने बताया कि वह रविवार की तड़के बालू से भरा डनलप लेकर जा रहे थे। डनलप पर उनका 22 वर्षीय पुत्र जीशान भी सवार था। सुबह करीब 5.30 बजे गोला मार्ग पर स्थित नगरपालिका परिषद के बोर्ड के पास आ रही धान भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से डनलप में टक्कर मार दी। हादसे में उसके पुत्र जीशान की मौत हो गई, जबकि वह मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद तमाम लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने गोला मार्ग पर जाम लगा दिया और मुआवजा दिलाने और ट्रैक्टर चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। जाम लगने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर सीओ मोहम्मदी विजय आनंद, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह आदि के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। तब जाकर कहीं दो घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका। उधर मृतक के पिता का आरोप है कि जब उन्होंने ट्रैक्टर चालक गांव रामालक्षना निवासी मलकीत सिंह को रोकने का प्रयास किया तो इस दौरान गांव बगवाही निवासी बलजीत सिंह, निर्मल सिंह, चरनजीत सिंह और दो तीन अज्ञात लोग आ गए। उसके साथ मारपीट की। उसे अपने झाले पर उठा ले गए, जहां उसकी कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की। किसी तरह से वह छूटकर मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

हादसे से लोग आक्रोशित थे और जाम लगा दिया था। समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर चालक समेत चार लोगों को नामजद कर दो-तीन अज्ञात के खिलाफ हादसे, मारपीट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय आनंद, सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें