फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने कोर जोन में घुसपैठ करते दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी रेंज कोर जोन इलाके में अवैध तरीके से घुसपैठ कर रहे दो लोग वन विभाग के हत्थे चढ़ गए। वन विभाग ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व उप-निदेशक महावीर कौजलगि ने बताया कि रविवार सवेरे मैलानी रेंज की सिंगहा बाउंड्री इलाके में जंगल गश्त कर रहे रेंजर नसीम अहमद और वन कर्मियों को बीट संख्या 39 में कोर जोन एरिया में अवैध तरीके से दो लोग घुसपैठ करते दिखाई दिए। वन कर्मियों की टीम को देख घुसपैठिये जंगल से भागने की फिराक में थे, इससे पहले टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि अवैध घुसपैठ के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना नाम गाटर और लेखराज निवासी कुकरा बताया गया। डीडी ने बताया कि जंगल में अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले दोनों आरोपियों से 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें