मझगईं। पांच साल की बच्ची को ठाने के शक में बच्ची के पिता ने अपने ही छोटे भाई की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसने अपने पिता व बहू की भी पिटाई कर घायल कर दिया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर पुलिस चौकी को इसकी सूचना देने के बाद भी वहां नहीं पहुंची। इसके बाद यूपी 100 व 108 एंबुलेंस से घायलों को पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चौकी पुलिस के खिलाफ लोगों में रोष व्याप्त है।
चौकी क्षेत्र के कंधरहिया गांव निवासी रामसेवक व सुरेंद्र कुमार भाई हैं। दोनों ही अलग-अलग घरों में रहते हैं। मंगलवार को सुरेंद्र कुमार बड़े भाई रामसेवक की पांच वर्षीय पुत्री ज्योति को लेकर गांव के बाहर तालाब में गुजरी दिलाने गया था। काफी देर तक उसके घर न लौटने पर माता पिता ने उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिली। काफी देर के बाद जब बच्ची आई तो उसने सुरेंद्र के साथ होना बताया। इसके बाद गुस्साए उसके परिजनों ने किसी बहाने से सुरेंद्र को घर में बुलाया और पीटने लगे। आरोप है कि घर में बुलाकर कमरे में बंद कर हथौड़ा, डंडा, बांका से उसकी पिटाई की। जब इससे भी गुस्सा शांत न हुआ तो सुरेंद्र के घर पर रात में धावा बोलकर उसके 65 वर्षीय बूढ़े पिता सालिकराम, 40 वर्षीय भाई नवलकिशोर, भाभी सोमवती को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का आरोप है कि सूचना पाकर पहुंचे चौकी इंचार्ज को उनपर तरस नहीं आया और उल्टे भद्दी गालियां दी। यूपी 100 व 108 एंबुलेंस को सूचना देने के बाद सभी घायलों को पलिया सीएचसी पहुंचाया गया। इसमें सुरेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर बच्ची के माता पिता ने बताया कि उसकी बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया था। जख्मी सुरेंद्र ने पलिया थाने में चार को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।