मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बस्तौली में तीन बीघा जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने, 50 हजार रुपये और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के आठ लोगों को नामजद कर घर की अन्य महिलाओं के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव बस्तौली निवासी अवधेश मिश्रा ने बताया कि उनका तीन बीघा जमीन को लेकर गांव के ही रामऔतार के बीच विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह 10.30 बजे वह ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेत पर पहुंचे और वहां ईंट उतरवाने जा रहे थे। इसी बीच मौके पर पहुंचे रामऔतार ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए ईंटों को उतारने से मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए रामऔतार ने अपने पुत्र लल्लन, विजय उर्फ उमेश, विनय अखिलेश आदि के साथ लाठी-डंडा, धारदार हथियार और तमंचे आदि से हमलावर हो गए। हमलावरों ने उनकी, उनके पुत्र नवल, भाई यज्ञदत्त आदि की जमकर पिटाई कर दी। दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन-चार राउंड फायर कर भाग गए। हमलावर उसका बैग भी लूट ले गए। बैग में 50 हजार रुपये और लाइसेंसी रिवाल्वर था। पुलिस ने अवधेश मिश्रा की ओर से रामऔतार समेत आठ लोगों को नामजद कर घर की अन्य महिलाओं के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
00000000000000