फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान लूटने की कोशिश, काउंटर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीखमपुर। अजान कस्बे में सुहेला रोड पर स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर छह से अधिक लोग लाठी, डंडें, तमंचे लेकर पहुंचे और व्यापारी को पीटकर उसका काउंटर तोड़ डाला। शोर सुनकर व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग निकले। कसबे के गुस्साए दुकानदारों और ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बगहा निवासी सचिन कुमार की अजान में सराफ की दुकान है। सुबह करीब 10 बजे जब वह दुकान खोलकर सफाई कर रहा था। तभी गांव मूड़ा जवाहर के सात आठ लोगों ने धाबा बोलकर सचिन की पिटाई करते हुए काउंटर का शीशा तोड़ डाला। शोर सुनकर अनेक व्यापारी भी मौके पर एकत्र हो गए। किंतु व्यापारी इतना साहस नहीं जुटा पाए कि हमलावरों को पकड़ते। इस बीच एक व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक आरोपी भाग निकले। पीड़ित सचिन कुमार ने कसबे के दुकानदारों और ग्रामीणों संग पुलिस चौकी पहुंचकर नामजद तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। अजान चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला आपसी रंजिश में मारपीट का है। दोनों पक्षों को हैदराबाद थाना भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस घटना से कसबे के व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें