फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पीटकर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिया। लकड़ी बीनने बाग की ओर जा रही एक 13 वर्षीय किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने पकड़ लिया और छेड़छाड़ कर उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगा। किशोरी की चीखपुकार पर खेतों में काम कर रहे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक किशोरी शनिवार की सुबह करीब आठ बजे लकड़ी बीनने बाग की ओर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में मिले गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले जाने की कोशिश करने लगा। किशोरी की चीखपुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी किशोरी को छोड़कर मौके से भागने लगा। इस पर ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पहले जमकर पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी के दूसरे समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने किशोरी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहितयातन गांव में दो सिपाहियों को तैनात किया गया है।

पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। गांव में कोई तनाव जैसे हालात नहीं हैं, फिर भी गंभीरता को देखते हुए दो सिपाहियों को गांव में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार यादव थानाध्यक्ष भीरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें