फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार नकदी समेत साढ़े तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र के गांव पचपेड़ा निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर चोरों ने 50 हजार की नकदी सहित करीब साढ़े तीन लाख का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव पचपेड़ा निवासी रामप्रसाद ने बताया कि वह अपने बंगले में सो रहे थे। जबकि बेटा सुरेंद्र मेहमानी में गया था। परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। पीछे की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और वहां रखे 50 हजार रुपये, सोने के चार मटर माला, दो जोड़े सोने की झुमकी, झुलनिया, दो जोड़े सोने के कुंडल, नथनी, आठ सोने के फूल, बाली, टाम्प्स, चांदी की बिछिया, चांदी की लड़, पायल, कपड़ा, बर्तन समेत करीब तीन लाख का सामान उठा ले गए। रामप्रसाद ने बताया कि उनकी तीनों बेटी मीरा, प्रियंका, और उमा के भी जेवर रखे थे। वे भी गायब हो गए। प्रभारी निरीक्षक अमित दुबे ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें