फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे के कुंडे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र के गांव मोहबतिया बेहड़ में एक नवविवाहिता का शव कमरे के कुंडे से लटकता पाया गया। मृतका के भाई ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव बंगलहाराज निवासी कुलदीप मौर्य ने बताया कि अपनी 19 वर्षीय बहन रेशमा का विवाह दो मई को इसी थानाक्षेत्र के गांव मोहबतियाबेहड़ निवासी छड़ीराम के बेटे अनूप मौर्य के साथ दो मई को हुआ था। शुरुआत से ही ससुराल पक्ष के लोग और अधिक दहेज मांग रहे थे। इस बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि शनिवार शाम करीब आठ बजे परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। मृत नवविवाहिता की जेठानी शीलू घर पर मौजूद थी। जेठानी शीलू के अनुसार, रेशमा ने घर का दरवाजा बंद करके कमरे में लगे कुंडे में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर शीलू आई, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण वह कुछ नहीं कर सकी। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे रस्सी के फंदे से बाहर उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मायके पक्ष के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। आरोप है कि दहेज न मिलने के कारण ससुराल पक्ष के लोगों ने आत्महत्या दिखाने के लिए पहले उसकी गला दबाकर हत्या की बाद में उसे फांसी पर लटकाने का नाटक रचा। ससुराल पक्ष का आरोप है कि दोनों पक्ष आपस में सुलह करना चाहते थे, लेकिन सीओ ने हस्तक्षेप कर रात में ही बोलकर तहरीर लिखवा ली और रिपोर्ट दर्ज कर ली।

मैंने तहरीर लिखवाने में मदद जरूर की है। किसी ने पीआरवी को सूूचना दी थी, जिसके चलते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा था। छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके वर्मा, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें