खीरी टाउन। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार की रात चोर ग्राम महोला के एक घर में घुस गए और 10 हजार रुपये की नकदी और करीब सवा लाख के जेवर चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
गांव महोला निवासी प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात चोर पड़ोस की दीवार के सहारे छत पर आ गए। चोर किचन की चिमनी के सहारे घर में प्रवेश कर गए। कमरे का दरवाजा खोल कर अलमारी की चाबी से अलमारी खोल कर उसमें रखा करीब सवा लाख रुपये की कीमत के गहने और 10 हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गए। रात करीब ढाई बजे आहट मिलने पर आंख खुली तो छत से नीचे उतरे। इस पर चोर मुख्य दरवाजे से भाग निकले। खीरी इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह ने बताया कि गांव में चोरी की सूचना मिली है। परिवार में महिलाएं मेहमानी में गई हुई हैं। चोरी संदिग्ध लग रही है, जांच की जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।