फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धधक रहे जंगल, काले धुएं की चपेट में कई गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। तेज धूप के साथ जिले के तीन क्षेत्रों के जंगलों में भीषण आग लगी है। जंगल धधक रहे हैं। उससे उठते धुएं के गुबार की जद में गई गांव आ गए हैं। वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। जिले के केंचीमोड़, दलोगड़ा, गुलाबगड़ के जंगलों में आग लगी हुई है। शनिवार देर रात को जंगलों में अज्ञात कारणों से आग लग गई जो रविवार तक लगी ही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कई दिनों से जिले भर में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी से जंगलों में आग लगने से भारी संख्या में हरे छोटे पौधे जल कर राख हो रहे हैं। सड़क से दूर होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे आग कई किलोमीटर के क्षेत्र के जंगलों को अपनी चपेट में लेते हुए आगे बढ़ रही है। हवा से आग इतनी तेज भड़क रही है कि उस पर वन विभाग के लिए काबू पाना मुश्किल हो गया है। यदि जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया तो जंगलों को नष्ट कर आग लोगों के घर तक पहुंच सकती है। आग से सबसे अधिक छोटे चीड़ और अन्य पौधों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं जंगलों की आग से जंगली जानवरों के साथ पक्षियों को भी नुकसान हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों, वन विभाग और दमकल टीम ने सड़क व लोगों के घरों के समीप वाले क्षेत्रों में आग पर काबू पाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। जहां सड़क सुविधा नहीं है, उन क्षेत्रों में आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें