गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव चठिया में खेत पर लेटे नौकर को असलहों के बल पर बंधक बनाकर चार बदमाश पंपिंग सेट ले गए। खेत मालिक ने तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
ग्राम चठिया निवासी नन्हू सेठ का खेत खुटार रोड स्थित बरमबाबा के पास है। जहां गन्ने की सिंचाई के लिए खेत पर पंपिंग सेट लगा था। किसान नन्हू सेठ ने बताया कि रात में रखवाली के लिए नौकर उमेश मौजूद था। चार बदमाश असलहों से लैस होकर पहुंचे और नौकर को दबोचकर बांधकर डाल दिया। इसके बाद बदमाश पंपिंग सेट ले गए। बदमाशों के चले जाने पर उसने खेत मालिक को सूचना दी, जिन्होंने खेत पर पहुंचकर रात में नौकर को बंधनमुक्त किया। खेत मालिक ने पंपिंग सेट लूट की सूचना हैदराबाद पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पहले 14 मई की रात में अहमदनगर के सुरेंद्र तिवारी का भी पंपिंग सेट खेत से चोरी हो गया था।