फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूटने घुसे बदमाश, बजा अलार्म तो भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के सीतापुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को बृहस्पतिवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने काटकर लूटने की कोशिश की, लेकिन सेंसर अलार्म बजने के कारण बदमाशों के मंसूबे सफल नहीं हो सके। एटीएम में छह लाख रुपये थे। सूचना पर पहुंचे एएसपी ने एटीएम का निरीक्षण किया। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वाईडी कॉलेज स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक दीपक तिवारी ने बताया कि शाखा का एक एटीएम सीतापुर रोड पर नहर के पास लगा है। बृहस्पतिवार की रात करीब 2.45 बजे तीन बदमाश शटर काटकर अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने मशीन को काटने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच सेंसर सायरन बजने से बदमाश कैशबॉक्स काटने में सफल नहीं हुए और भाग निकले। शाखा प्रबंधक दीपक तिवारी ने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे एजेंसी ने एटीएम में 10 लाख रुपये कैश भरा था। उसके बाद से शाम आठ बजे तक लोगों ने पूरे चार लाख रुपये एटीएम से निकाले हैं। जांच के बाद छह लाख रुपये सुरक्षित मिला है। आसपास के लोगों ने सायरन बजने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी घनश्याम चौरसिया, शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस से जानकारी मिलने पर शाखा प्रबंधक दीपक तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी और कोतवाल ने शाखा प्रबंधक से घटना के बाबत जानकारी ली। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में नकाब पहने दो बदमाश एटीएम के बाहर खड़े थे, जबकि एक बदमाश अंदर था। सदर कोतवाली पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट के एक्सपर्ट ने मौके से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं। उधर एटीएम एक्सपर्ट को बुलाकर पुलिस अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाने का भी प्रयास कर रही है।

कैमरे पर बदमाशों ने डाला काला केमिकल
बदमाशों ने एटीएम के अंदर घुसते ही सबसे पहले काले रंग का केमिकल कैमरे और स्क्रीन पर छिड़क दिया, जिससे शुरुआती दौर में उनकी कोई फुटेज उसमें कैद नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं, जिसमें बदमाशों की फुटेज आई तो है पर साफ नहीं है। इससे पुलिस को बदमाशों की पहचान कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पेशेवर हैं बदमाश
बदमाशों ने जिस अंदाज में पीएनबी बैंक के एटीएम को काटकर लूटने की कोशिश की है, उससे साफ है कि बदमाश पेशेवर हैं। एटीएम के अंदर घुसते ही स्क्रीन और कैमरों पर ब्लैक केमिकल डालने और बड़ी सफाई के साथ एटीएम मशीन को काटने से प्रतीत होता है कि इससे पहले भी वह ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस भी इस बात से इंकार नहीं कर रही है।

पहले भी शहर में हो चुकी हैं वारदातें
एटीएम लूटने की कोशिश की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर में कई घटनाएं हो चुकी हैं। करीब सात महीने पहले बदमाशों ने ईदगाह स्थित एक एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। तत्कालीन संकटा देवी चौकी इंचार्ज की सक्रियता से एटीएम लुटने से बच गया था। इस दौरान चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह और बदमाशों के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसमें चौकी इंचार्ज चोटिल भी हो गए थे। इससे पहले भी मेन रोड और महेवागंज रोड पर भी घटना हो चुकी है।

सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं बैंक और पुलिस
शहर से लेकर देहात तक लगे एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं। शहर में करीब 70 एटीएम लगे हैं। इनमें आधे से अधिक ऐसे एटीएम हैं जो किनारे या फिर सुनसान स्थानों पर लगे हैं, लेकिन फिर भी बैंकों ने ऐेसे एटीएम पर किसी सुरक्षा गार्ड को तैनात नहीं किया है। पुलिस के लिए भी एक-एक एटीएम रात में देख पाना भी टेढ़ी खीर है।

चोरों ने पीएनबी का एटीएम गैस कटर से काटने और कैश चोरी करने की कोशिश की है। सेंसर अलार्म बजने के कारण चोर कैश नहीं ले जा सके हैं। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन

- घनश्याम चौरसिया, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें