फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी प्यारेलाल की पुत्री रेनू (22) अपने रिश्तेदार मैलानी थाना क्षेत्र के गांव चौरिया निवासी अनुराग (18) और हैदराबाद थाना क्षेत्र की जागेश्वर की पुत्री पिंकी (13) के साथ बाइक से बांकेगंज रोड स्थित ब्रजधाम मैरिज लॉन में शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। शनिवार की रात 12 बजे वापस घर आते समय बाइक सामने खुटार रोड की ओर से आ रही कार यूपी 14 एवी/0058 से टकराकर तीनों घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर विकास चौराहे के चबूतरे से जा टकराई, जिसमें कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा लिया और चालक फरार हो गया। सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया।
सिकंद्राबाद रोड पर बिलहरी गांव की तेंदुआ पुलिया के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार थाना फरधान के बम्हनपुर निवासी संतोष कुमार (18), थाना नीमगांव के कैमहरी निवासी छत्रपाल का पुत्र नरेंद्र कुमार(17), मोतीलाल का पुत्र देवदत्त(13) सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी भर्ती कराया गया। घायलों के साथ आए मोतीलाल, हंसराम और अर्जुनलाल ने बताया कि नरेंद्र और देवदत्त संतोष को बस पर बैठाने जा रहे थे। मोहम्मदी रोड पर बरगदिया गांव के निकट मंदिर के सामने साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में थाना मैलानी के गांव कलीमपुर ग्रंट 11 निवासी बाइक सवार सुनील कुमार(23)और मोहनलाल का पुत्र शिवम कुमार(12)बाइक गिरने से गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया। शिवम के पिता मोहनलाल ने बताया कि दोनों प्रसादपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेनू वर्मा, संतोष कुमार, नरेंद्र कुमार , देवदत्त को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

महेवागंज। गांव सिंगारपुर निवासी कढिले (42) महेवागंज उप डाकघर में डाक सेवक हैं। क्षेत्र के गांवों में डाक वितरण का कार्य निबटाकर शनिवार देर शाम वह बाइक से घर आ रहे थे। शारदानगर मार्ग पर मंझरा गांव के निकट सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी फूलचंद यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल डाक कर्मी को ऑटो से जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें