फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव प्रधान ने किया 10 लाख का घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। विजयनपुर सेजहरा के विकास योजनाओं में लाखों का घोटाला पकड़ में आया है। जिसकी शिकायत होने पर मौके पर जांच करने गए बीडीओ ने लगभग दस लाख रुपये का घोटाला होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने विजयनपुर सेजहरा और ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर सोमवार को ग्राम प्रधान द्वारा किए गए घपले के रकम रिकवरी करने व उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

शिकायत की जांच करने सोमवार को गांव पहुंचे खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत हकीकत देख सन्न रह गए। गांव में घूम-घूम कर जांच पड़ताल की तो सभी आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन


इस पर शिकायतकर्ता संजय वर्मा सहित अन्य कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके की नजाकत भांप कर दोनों अधिकारी ब्लॉक आए तो ग्रामीणों ने यहां भी पहुंचकर ब्लॉक को घेर कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान संजय वर्मा, रामनयन वर्मा, विपिन वर्मा, राकेश वर्मा, अरविंद वर्मा, रामकुमार, दिवाकर, सुधाकर, अवधेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

खंड विकास अधिकारी श्रीकृष्ण ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए गए हैं, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का पत्र उच्चाधिकारियों को लिखा जा रहा हैं।

कार्यवाही किए जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने हंगामा बंद किया। वहीं ग्राम प्रधान अरविंद वर्मा ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित व फर्जी बताया।

यह है मामला
विजयनपुर सेजहरा के ग्राम पंचायत सदस्य संजय वर्मा ने बताया कि पूर्व सरकार में विजयनपुर सेजहरा को लोहिया गांव का दर्जा दिया गया था, जिसमें नाहरपुर राजस्व गांव भी इसमें जुड़ा है।

प्रधान सेजहरा के जयसिंह के घर से धर्मराज के नलकूप तक लगभग डेढ़ सौ मीटर खड़ंजा लगाने के नाम पर 91 हजार 3 सौ रुपये निकाला गया। जबकि खड़ंजा मौके पर लगा ही नहीं है।

इसी तरह पूर्व में लोहिया गांव में प्रकाश की व्यवस्था के लिए 2016 में दस स्ट्रीट व सोलर लाइट भी कागज में लगा दी गई, इसमें भी दो लाख 98 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिया गया।

संजय वर्मा ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया कि सुदामा वर्मा, झिनकूराम यादव, शोभाराम वर्मा, राजदेव व भीम को 12-12 हजार रुपये बिना शौचालय बनाए ही दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें