फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी गिरफ्तार नही हो सकी जालसाज महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दूसरे दिन भी गिरफ्तार नही हो सकी जालसाज महिला
फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों की ठगी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिला जज बताकर प्रोवेशन ऑफिस में नौकरी दिलाने और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 7.50 लाख की ठगी करने की आरोपी महिला की गिरफ्तारी को लेकर सदर कोतवाली पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किए, नतीजतन आरोपी महिला दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शहर की कन्नौजिया कॉलोनी निवासी प्रिया सिंह ने खुद को पडनौना का जिला जज बताते हुए प्रोवेशन ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर बेहजम रोड छाउछ निवासी महेंद्र पाल सिंह से 7.50 लाख रुपये ले लिए थे। बाद में उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया था। इसका खुलासा होने के बाद शुक्रवार को पीड़ित महेंद्र कुमार सिंह ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के कोई प्रयास नहीं किए हैं, जिससे पुलिस उसे दूसरे दिन भी नहीं पकड़ सकी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि महिला के दर्शाए गए पते पर छापामारी की गई थी, लेकिन वह नहीं मिली है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें