फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन

दो घायल, ट्रिपल राइडिंग में लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर शनिवार की शाम ट्रिपल राइडिंग कर रही बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक सदर कोतवाली के रामनगर बरखेरवा निवासी 22 वर्षीय परवेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा दीपक और चचेरा भाई संतराम घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर बरखेरवा निवासी हीरालाल ने बताया कि वह मूल रूप से थाना खीरी के गांव डिम्हौरा के निवासी हैं। शनिवार को पुत्र परवेश कुमार अपने भतीजे दीपक और चचेरे भाई संतराम के साथ बाइक से थाना फरधान के गांव पुरैना जा रहा था। कैमा गांव के पास शाम साढ़े सात बजे बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। हादसे में पुत्र परवेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा और चचेरा भाई घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर हादसे में परवेश की मौत होने की खबर जब परिवार वालों को पता चली तो घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक तीनों हेलमेट भी नहीं था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें