फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने फांसी पर लटक जान दे दी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल/लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ थाना छेत्र के झखरा गांव में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव में बीमारी और भुखमरी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लेने की चर्चा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झखरा गांव में बुधवार सुबह लोगों ने आम के पेड़ में 70 वर्षीय वृद्ध का शव अंगोछे से फांसी के फंदे पर लटके देखा। इससे गांव में सनसनी फैल गई। भीड़ के बीच गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी पहचान बुजुर्ग पुत्तू के रूप में की। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अलोक कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग काफी दिनों से गंभीर बीमार चल रहा था। मृतक के बीवी बच्चे भी नहीं थे। आमदनी का जरिया भी नहीं है। गांव में ही अपने रिश्तेदार के घर रहकर वह जीवन यापन कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें