फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से नकदी-जेवर ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से नकदी-जेवर ठगे
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर आरोपी महिला पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव सलेमपुर निवासी ममता श्रीवास्तव ने मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी राधा त्रिवेदी पर नौकरी दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर लखनऊ ले जाने और 50 हजार की नकदी-जेवर ठग लेने का आरोप लगाया है। सदर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सलेमपुर गांव निवासी ममता श्रीवास्तव ने बताया कि मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी राधा त्रिवेदी से उसकी जान पहचान थी। राधा त्रिवेदी ने उसे नौकरी दिलाने का वादा किया। 16 जुलाई 18 को उसे बहला फुसलाकर अपने साथ अपने भाई के घर लखनऊ ले गई और वहीं दोनों रुक गईं। आरोप है कि राधा त्रिवेदी ने उससे 50 हजार रुपये और नथुनी, मांगबेंदी, झुमकी, टॉप्स और मंगलसूत्र ले लिया। उसे आजकल करते हुए टरकाते रहे। कई दिन बीत जाने के बाद नौकरी नहीं मिली तो उसने नाराजगी जताई। इस पर उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा था। वह किसी तरह से भागकर अपने घर लखीमपुर पहुंची। आरोप है कि राधा त्रिवेदी अब उसे और उसके परिवार के लोगों को झूठे मामले में जेल भेजवाने की धमकी दे रही है। शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें