फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम मशीन को तोड़ने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोलाइन 08एलकेएच 301, 302
विज्ञापन


गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम तोड़ने की कोशिश
कांवड़ियों के वेश में घुसे दो नकाबपोश बदमाश
सीसीटीवी कैमरे में टेप चिपकाकर गिरा दिया था शटर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदी। शाहजहांपुर मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के एटीएम में मंगलवार रात कांवड़ियों के वेश में दो नकाबपोश बदमाश घुस गए। वहां तैनात गार्ड को बदमाशों ने बंधक बनाकर एटीएम तोड़ने की कोशिश करने लगे। बदमाश एक घंटे तक तोड़फोड़ करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस दौरान लोगों के आने की आहट हुई तो बदमाश फरार हो गए।
मोहम्मदी-शाहजहांपुर मुख्यमार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है। शाम को बैंक बंद हो जाने के बाद एटीएम रात 10 बजे तक खुला रहता है। सुरक्षा की दृष्टि से कसबा निवासी लखन बतौर गार्ड तैनात रहता है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे नकाबपोश दो बदमाश कांवड़ियों के वेश में घुस आए, उन्होंने गार्ड को बंधक बनाते हुए सीसीटीवी कैमरे पर टेप चिपका दिया। बाद में बदमाशों ने एटीएम केबिन का शटर गिरा दिया। एटीएम को करीब एक घंटे तक तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं पाए। बदमाशों को यह भी जानकारी थी कि रात 10 बजे यहां यूपी 100 रहती है इसलिए बदमाश 10 बजे के पहले ही फरार हो गए। यूपी 100 की गाड़ी जैसे ही वहां पहुंची तो उन्होंने एटीएम का शटर गिरा देखा, जिसमें ताला नहीं लगा था। गार्ड को आवाज लगाई तो वह शटर के भीतर से बोला। पीआरवी 2870 के प्रभारी हेड कांस्टेबल विजय कुमार और सिपाही विक्की सागर ने शटर खोलकर गार्ड को बंधन मुक्त कराया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह को सूचना दी। जिस पर एसडीएम बीडी वर्मा, सीओ विजय आनंद, मौके पर पहुंचे। उन्होंने गार्ड लखन से पूछताछ की। बैंक मैनेजर अजीत कुमार को फोन पर सूचना दी गई, लेकिन वे बुधवार की सुबह आए। बताया गया कि मैनेजर शाहजहांपुर में रहते हैं। रात में पुलिस ने शटर में एक अपना और एक बैंक का ताला डाल दिया था। गनीमत रही बदमाश एटीएम को नहीं तोड़ सके जिससे कैश बच गया। बुधवार को फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। टीम को एटीएम के पास फर्श पर कुछ खून के निशान पड़े मिले। अनुमान है कि एटीएम तोड़ते वक्त किसी बदमाश के चोट लगी होगी। पुलिस ने बैंक मैनेजर अजीत कुमार की तहरीर पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ लूट के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पहले भी हो चुका एटीएम तोड़ने का प्रयास
04 फरवरी 18 : पीएनबी मोहम्मदी में सेंध मारकर बैंक में चोरी का हुआ था प्रयास,
03 जून 18 : रामपुर मिश्र गांव में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में सेंध मारी हुई
07 अगस्त 18 : बैंक ऑफ बड़ौदा मोहम्मदी का एटीएम टूटा
-------
बैंक के छज्जे के पास लगा कैमरा गुणवत्ता युक्त न होने से बदमाशों के फोटो पहचान में नहीं आ रहे हैं। कई बार बैंक को नोटिस देकर सीसीटीवी के खराब होने की सूचना दी गई थी फिर भी बैंक प्रबंधक लापरवाह बने रहे।
-डीके सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें