फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटिया नोचने को लेकर विवाद में पुजारी को भाली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के गांव बोटनपुरवा में टटिया नोचने का विरोध करने पर सिद्ध बाबा देवस्थान के पुजारी को भाली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी से लखीमपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर पुजारी को लखनऊ रेफर किया गया है। उधर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दो फरार है। एसओ अजय यादव ने बताया कि तहरीर न मिलने के कारण इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। उधर पुजारी पर हुए हमले को लेकर ग्रामीणों ने देवस्थान पर धरना देकर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दौलतापुर के मजरा बोटनपुरवा निवासी नंदलाल सिद्ध बाबा स्थान पर पुजारी है। सोमवार की शाम उनके घर पर झगड़ा होने की सूचना मिली। वह अपने घर पहुंचे वहां झगड़ा होता देखकर उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इससे नाराज दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घर से भाली उठा लाया और नंदलाल के सीने पर प्रहार कर दिया। भाली नंदलाल के दाईं तरफ सीने में लगी है। घायल होने पर गांव के ही दीपक ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने घायल अवस्था में नंदलाल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर नंदलाल को सीएचसी से जिला अस्पताल और वहां से लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने द्वारिका पुरवा निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। दो आरोपी पुलिस आने से पहले फरार हो गए। उधर पुजारी पर हुए हमले को लेकर मंगलवार सुबह ग्रामीण सिद्ध बाबा स्थान पर एकत्रित हुए धरना प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन में जुगल किशोर, सुनीत, चंद्रभाल, हेमकुमार, मायाराम, वेदराम, अरविंद, राजेंद्र, प्रसाद, पूरन, सावित्री देवी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें