फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी सहित एक लाख रुपये की संपति चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली/ बंडा (शाहजहांपुर)। सोमवार रात चोर एक मकान से 94 सौ रुपये समेत करीब एक लाख रुपये की संपत्ति चुराकर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

गांव नबीनगर निवासी शमसेर सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि सोमवार की रात चोर दीवार के सहारे उसके घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे संदूक से 94 सौ रुपये, झाले, कुंडल, दो बेसर, दो जोड़ी पायल, कमर बिछुआ, पांच अंगूठी, एक मोबाइल सहित कीमती कपड़े आदि चुरा लिए। मंगलवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो संदूक खुला पड़ा था। सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल करने के बाद लौट गई। पीड़ित ने तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि वह चक्का जाम लगने के कारण गंगसरा गए थे। उन्हें तहरीर के बारे में जानकारी नहीं है।
शटर काटकर खाद की दुकान से चोरी
रोजा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलावर गंज निवासी सतीश गुप्ता की खाद की दुकान जमुका बाजार में है। मंगलवार की रात चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए। वे मेज की अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें करीब एक हजार रुपये और रिकार्ड चुराकर ले गए है। चोरों ने पड़ोस की दुकान का भी शटर काटकर चोरी का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांचकर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें