फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन महिला का हंसिए से गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फरधान (लखीमपुर खीरी)। शौच के लिए सोमवार को खेतों की ओर गई गांव खानपुर निवासी छोटेलाल की पत्नी 45 वर्षीय सुनीता देवी की पुरानी रंजिश के चलते हंसिए से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रामसेवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव खानपुर निवासी छोटेलाल ने बताया कि गांव के ही रामसेवक से जमीन को लेकर उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। रामसेवक कई बार जान से मार देने की धमकी भी दे चुका है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। जहां पहले से मौजूद रामसेवक ने उसकी पत्नी को दबोच लिया और हंसिए से पत्नी का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। उन्होंने बताया कि करीब दो घंटे बाद उधर से गुजरे कुछ गांव के लोगों ने पत्नी का शव पड़ा देखा तो घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा सुनीता का शव खून से लथपथ पड़ा था। पति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। एसओ शिवानंद ने बताया कि मृतका के पति और आरोपी के खिलाफ जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते महिला की हंसिए से गला रेतकर हत्या की गई है। मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी रामसेवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
-------------------------
जिसने सुना वही अवाक रह गया
गांव के बाहर खेतों में महिला की जिस तरह से निर्दयता पूर्वक गला रेतकर हत्या कर दी गई, उससे लग रहा था कि हत्यारे के दिमाग पर खून सवार था। जिसने भी इस घटना को सुना वह अवाक रह गया। घटना की सूचना फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
दिन में हुई घटना, फिरभी कोई चश्मदीद नहीं
महिला की गला रेतकर हत्या की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया, लेकिन किसी ने भी खून होते नहीं देखा। गांव में जिससे भी हत्या की बात करने की कोशिश की वह चल दिया। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। घटना के समय महिला चीखी चिल्लाई भी होगी। ऐसे में उसकी चीख किसी ने नहीं सुनीं। यह बात गले नहीं उतर रही है। कुल मिलाकर ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी के भय और पुलिस में गवाही देने के डर से कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें