फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने गिरफ्तार किए गए शिकारियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी के किशनपुर और महाराज नगर गांव से बाघ के दो दांतों समेत पकड़े गए दोनों शिकारियों का वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत चालान काट कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए वन विभाग की ओर से स्थानीय शिकारियों और तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन सफाया अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पांच दिन पहले पलिया से कुख्यात वन्यजीव अंग तस्कर राम कुमार उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया गया था।
रविवार को किशनपुर सेंक्चुरी के किशनपुर और महाराज नगर गांव से बाघ के दो दांतों समेत सतीश और शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया। वन्यजीव अंगों की तस्करी में संलिप्त तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में वन कर्मियों की गठित टीमें लगातार दबिशें दे रहीं हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें