फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन छात्रा मिली, घूमने गई थी मथुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव की लापता छात्रा सातवें दिन वापस अपने घर पहुंच गई। छात्रा के सकुशल मिलने पर घरवालों ने राहत की सांस ली है। सुंदरवल चौकी पुलिस ने सोमवार शाम पांच बजे महेवागंज पुरानी चौकी तिराहे के पास से छात्रा को बरामद कर लिया। छात्रा ने बताया कि वो एक सहेली के साथ मथुरा घूमने गई थी। कई दिन वहां रहने के बाद घर वापस आ रही थी।
विज्ञापन

16 वर्षीय छात्रा गांव के नजदीक एक निजी स्कूल में पढ़ती है। 23 सितंबर को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। छुट्टी के बाद भी वह घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कही कुछ पता न लगने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तब से पुलिस छात्रा की तलाश कर रही थी। शुरुआती छानबीन में पुलिस को छात्रा के खीरी कस्बा निवासी एक महिला के साथ जाने की बात पता लगी थी। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने लखनऊ में छात्रा को तलाश किया पर सफलता नहीं मिली।
फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि छात्रा ने मथुरा घूमने जाने की बात बताई है। यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो मेडिकल और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें