फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में स्टाफ के साथ मारपीट, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। सीएचसी फरधान में कीटनाशक दवा से हुए इंफेक्शन का इलाज कराने आए मरीज के परिजन और उनके अन्य साथियों ने स्टाफ के साथ मारपीट की। इसमें दो लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस ने सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी मनोहर सिंह अपने पुत्र शालू का इलाज कराने आए थे। डॉ. मुकेश इलाज करने लगे। उसी समय एक्सीडेंट में घायल एक मरीज आ गया। इमरजेंसी होने की वजह से डॉक्टर मुकेश उसे देखने लगे। आरोप है कि इसी बात को लेकर शालू के साथ आए उसके पिता मनोहर सिंह डॉ. मुकेश से झगड़ा करने लगे। शोरगुल सुनकर सीएचसी अधीक्षक आ गए, तो मरीज के साथ आए परिजन उनसे भी धक्का मुक्की करते हुए मारपीट पर आमदा हो गए। आरोप है कि अधीक्षक के साथ आए उनके ड्राइवर और सफाईकर्मी राहुल को पकड़कर मारापीटा। सीएचसी अधीक्षक अमित बाजपेयी ने बताया मरीज शालू को खेत में कीटनाशक दवा डालने की वजह से नशा हो गया था। जिसका प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया था। हालत भी ठीक थी लेकिन मरीज के साथ आए उनके पिता मनोहर सिंह और परिजन बबलू सिंह, चंदन सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह और सुमेर सिंह ने स्टाफ के साथ मारपीट की। मारपीट में ड्राइवर सलीम व सफाईकर्मी राहुल को चोटें आईं हैं। पांचों लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कार्यवाहक प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली हैं। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें