फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंठिया निवासी एक व्यक्ति की ओर से न्यायालय के आदेश पर गांव के ही तीन लोगों पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी लाल बिहारी की ओर से कोर्ट के आदेश पर दर्ज किए मुकदमे में कहा गया है कि गांव के पंकज सोनी, विकास सोनी और शिवा सोनी हेकड़ और गुंडा प्रवृत्ति के हैं। जो आए दिन परेशान करते हैं और रंजिश मानते हैं। आरोप है कि 11 जून की शाम 5:30 बजे लाल बिहारी गांव निवासी जसकरन के यहां मजदूरी का बकाया पैसा लेने गया। रास्ते में विपक्षियों ने उससे गाली गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर गांव निवासी लालता प्रसाद की पत्नी छोटी देवी, राम सिंह कन्यावती, राकेश आदि ने बीच-बचाव किया। विपक्षियों ने उसकी जमीन पर भी कब्जा कर लिया। कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें