फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी की कोतवाली में तबीयत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव श्रीनगर निवासी 45 वर्षीय महबूब की थाने में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। सोमवार रात कोतवाली पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले में पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया था। पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सुपुर्दे खाक करा दिया।। परिजन ने रात में पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया था, लेकिन इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्टअटैक बताई गई है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव श्रीनगर निवासी महबूब के खिलाफ साइकिल चोरी के मामले की शिकायतें मिल रहीं थी, जिससे सोमवार की रात कोतवाली पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया था। रात में पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई तो पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया, जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मामले की सूचना पाकर कुछ सपाई जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तो पुलिस अधिकारियों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया, जिसके बाद मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान मामले को दबाने के लिए पुलिस मृतक के परिजन के संपर्क में बनी रही, जिससे वे लोग कहीं शिकायत करने नहीं जा सकें। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को गांव ले जाकर सुपुर्दे खाक करा दिया। इस दौरान सीओ धौरहरा टीएन दुबे भी मौजूद रहे।
सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि महबूब के खिलाफ साइकिल चोरों का गिरोह संचालित करने की सूचना मिली थी। पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत खराब होने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके साथ मारपीट या बल प्रयोग नहीं किया गया था।
विज्ञापन

-
उसे थाने नहीं लाया गया था, बल्कि वह अपने किसी काम से कोतवाली आया था। उसके खिलाफ पहले से शिकायत मिली थी, जिससे पुलिस ने उससे पूछताछ की तो इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। मृतक की पत्नी ने भी बताया है कि इससे पहले भी दो बार उसे हार्ट अटैक आ चुका था।
विज्ञापन

-अरुण कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें