फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में फायरिंग, बाल बाल बचीं प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्घून। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सैदापुर मजरा पीरपुर में प्रधानी के चुनाव में हारी हुई प्रत्याशी के पति ने नव निर्वाचित प्रधान के घर पर चुनावी रंजिश में फायरिंग कर दी। मामले में दो के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सैदापुर में जितेंद्र बाजपेयी की पत्नी अनीता बाजपेई निवासी पीरपुर ने कोतवाली मोहम्मदी में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह और प्रकाश बाजपेई उर्फ बड़क्के की पत्नी शची बाजपेई निवासी पीरपुर प्रधानी का चुनाव लड़ी थीं, जिसमें अनीता बाजपेई चुनाव जीत गईं, जिसको लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी। प्रधान अनीता बाजपेई का कहना है कि इसी रंजिश में मंगलवार की शाम प्रकाश बाजपेई उर्फ बड़क्के ने अपने साथी कमलकिशोर उर्फ सुभाष के साथ मिलकर उनके घर पर तमंचे से फायर कर दिया।दरवाजे की ओट मिल जाने से वह बच गईं। दबंगों ने उसके बाद भी कई फायर किये। इस बीच तमाम ग्रामीणों के आ जाने पर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकले।
पीड़ित ने रात में ही अमीरनगर चौकी और कोतवाली मोहम्मदी को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के नामजद धारा 307, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिन दहाड़े हुई फायरिंग से गांव के लोगों में भय व्याप्त है। प्रधान ने दबंगों से जान का खतरा बताया है। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चुनावी रंजिश में फायरिंग की जानकारी मिली है। दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई है। दोनों आरोपी भागे हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रधान के घर पर पुलिस लगा दी गई है। विवेचना अमीरनगर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार यादव को सौपी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें