धौरहरा। पंचायत चुनाव के बाद चुनावी रंजिश में कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मंगलवार की रात में कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के सिसैया गांव में खालिद व कलीम के बीच चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने चुनाव के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों गांवों के 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। खालिद, छोटकन्न, सद्दाम ,कलीम ,मुस्लिम, अलीम निवासी सिसैया व सनाउल्ला,जियउल्ला, इंसाफ, फैजान, साबान अली, नौसाद निवासी रामनगर लहबड़ी थाना धौरहरा को गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी धौरहरा के न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक धौरहरा विद्या सागर पाल ने बताया कि दो गांवों में चुनावी रंजिश में मारपीट हुई थी, जिसमें 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। संवाद