फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राउन शुगर लेकर नेपाल जा रहे दो युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
संपूर्णानगर पुलिस व एसएसबी की गिरफ्त में ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
संपूर्णानगर। एसएसबी और पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से भारत से नेपाल जा रहे दो बाइक सवारों को संदेह के आधार पर रोका। जिनके पास से लाखों की ब्राउन शुगर बरामद की गई।
विज्ञापन

49वीं वाहिनी एसएसबी बसही के प्रभारी भेर जी सोड़ा व संपूर्णानगर थाना प्रभारी सुनील सिंह ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इसमें गुरुवार की देर शाम को भारत से बाइक पर नेपाल जा रहे दो युवकों को संदिग्ध दिखने पर रोका और तलाशी ली तो उनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर मिली। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बग्गा सिंह पुत्र उपदेश सिंह, गुलदिंर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कंबोजनगर थाना हजारा बताया। पुलिस ने इनके पास से 41.160 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। दोनों अभियुक्तों का चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें