फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने घर में घुसकर मारपीट-छेड़छाड़ का लगाया आरोप

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के एक भाजपा नेता ने कुछ लोगों पर उनकी गैर मौजूदगी में घर में बच्चों व परिजन से मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़, लूट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें कहा गया है कि उनके 12 वर्षीय पुत्र का उसके मित्र से विवाद हो गया था जिसके बाद समझौता भी मोहल्ले वालों ने करा दिया था। लेकिन उसके बाद भी दस अज्ञात लोगों के साथ घर घुस आए और उनकी गैर मौजूदगी में पत्नी से छेड़छाड़ व अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर गले से सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया और मारपीट, गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर वहां से फरार हो गए। जब वह घर पहुंचे तो पूरा प्रकरण उनको बताया गया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद और एक अज्ञात पर छेड़छाड़, लूट, घर में घुसकर मारपीट करने समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर भानू प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में अर्णव, अनुज, अक्षत, अंकित आदि नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें