फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर वनमाफिया टेनी गिरफ्तार

विज्ञापन
image description
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही पुलिस ने गांव बघौड़िया निवासी हिस्ट्रीशीटर वन माफिया टेनी उर्फ करतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गैंगेस्टर, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत वन्य जीव अधिनियम के 20 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी विजय ढुल ने बताया कि थाना सिंगाही के गांव बघौड़िया निवासी टेनी उर्फ करतार सिंह हिस्ट्रीशीटर और वन माफिया है। उसके खिलाफ थाना सिंगाही में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट के दो मामले, वन टीम पर जानलेवा हमला करने सहित वन्य जीव अधिनियम के 20 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गश्त के दौरान गांव रहीमपुरवा के पास से हिस्ट्रीशीटर टेनी उर्फ करतार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें