फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला की मौत, 39 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
Corona in Khiri
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थोड़ा कम जरूर हुआ है। इसके साथ ही अब एक्टिव संक्रमितों की संख्या भी कम हुई है। रविवार को आई रिपोर्ट में 39 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं मोहम्मदी के पूर्वी लखपेड़ा निवासी 59 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की इलाज के दौरान नोएडा स्थित शारदा हॉस्पिटल में मौत हो गई है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 371 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 15 पॉजिटिव एवं 356 नेगेटिव हैं। इसके साथ ही अन्य लैब से 10 एवं 13 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील के अंबरसोत में एक, ढसरापुर में एक, काशीराम आवास लालपुर बैरियर में तीन, सलूजा नर्सिंग होम में एक, संतोष नगर कॉलोनी में एक, महेवागंज में एक, शिव कॉलोनी में एक, गोकुलपुरी में एक, स्वरूपनगर में एक, भटनागर कॉलोनी में एक, प्रकाश नगर में एक, कोतवाली सदर में दो, कालाआम में दो, छाउछ में एक, जोड़ी बंगला नौरंगाबाद में एक, शाहपुरा कोठी में एक, सीएचसी फूलबेहड़ में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के मझगईं में एक, तहसील मितौली के शहीदपुर में दो, ओदारा में एक, अंदापुर में एक, फत्तेपुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकरणनाथ के कुम्हारन टोला में एक, दामोदरपुर में एक, ऊंची भूड़ में दो, बादल नगर में एक, तहसील मोहम्मदी के मोहद्दीनपुर में एक, खेताहरा में एक संक्रमित मिला है। वही पांच संक्रमित मरीजों को अभी ट्रेस किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें