फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गले में फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरोठा निवासी रामपाल के 28 वर्षीय पुत्र प्रदीप बुधवार सुबह घर से बगैर कुछ कहे सुने निकल गया। दोपहर बाद उसका शव कुर्मिन पुरवा बरोठा जाने वाली बाबा की बगिया में पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन शव देखते ही रोने बिलखने लगे। घटना के पीछे क्या कारण है यह बात परिजन नहीं बता सके। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
--
सुशील की मौत का मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं
निघासन। क्षेत्र के गांव बिहारी पुरवा में लापता युवक का सड़ागला शव फांसी से लटकता मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित करते हुए डीएनए टेस्ट के लिए अवशेष भेजे हैं।
विज्ञापन

सीओ प्रदीप वर्मा ने बताया कि गांव बिहारी पुरवा में 12 दिन से लापता शिवनाथ का छोटा पुत्र सुशील कुमार लापता था। मंगलवार को पैकरमा के खेत में एक पेड़ से लटकता उसका सड़ागला शव मिला था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। सीओ ने फोरेंसिक टीम बुलाकर शव का पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम शव गांव लाया गया। परिवार वालों ने देर रात उसका अंतिम संस्कार करा दिया। सीओ ने बताया कि जब तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो जाता है उस समय तक रिपोर्ट लिखना संभव नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें