फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलर्स 1600 रुपये से कम नहीं खरीद सकेंगे धान

विज्ञापन
गोला ब्लॉक सभागार की गोष्ठी को संबोधित करते विधायक अरविंद गिरि। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। विधायक अरविंद गिरि ने कहा है कि किसान विधेयक में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कहीं भी उपज बेचने की छूट दी गई है। राइस मिलर्स भी धान खरीद सकते हैं लेकिन 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कम में खरीदने पर उन पर कार्रवाई कराई जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता राइस मिलों पर विशेष नजर रखेंगे। वह बुधवार को ब्लॉक सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों, राइस मिलर्स, किसानों, कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार व्यापारियों, किसानों और मजदूरों के साथ खड़ी है उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि गोला विधान सभा क्षेत्र में धान किसी भी हालत में 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कम कीमत पर नहीं खरीदा जाएगा। पिछले वर्ष मिल मालिकों द्वारा की गई कटौती इस बार नहीं होने दी जाएगी। सरकार के निर्देशानुसार निश्चित समय के अंदर भुगतान करना होगा।
विधायक ने कहा कि कुंभी, गुलरिया की चीनी मिलें 15 अक्तूबर तक सौ फीसदी बकाया गन्ना भुगतान हर हालत में कर दें। कहा कि क्षेत्र के युवा प्रतिभाशाली हैं और प्राथमिकता के आधार पर मिलों में क्षेत्र के 50 प्रतिशत युवाओं को नौकरी दिलाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर एसडीएम अखिलेश यादव, तहसीलदार विपिन द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह, डिप्टी एआरएमओ अमरमणि पांडे, सुरेश कुमार सरोज, विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा सहित तमाम राइस मिलर्स, प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें