लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव मोतीपुर के पास जौरहा नदी में महिला का शव उतराता देखा गया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। शव की शिनाख्त हो गई है।
शुक्रवार की शाम गांव मोतीपुर के लोग पुल के पास घूम रहे थे। इसी बीच उनकी नजर नदी किनारे पानी में उतराते शव पर पड़ी। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिंगाही पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त इसी थाना क्षेत्र के गांव रहीमपुरवा निवासी चंद्रभाल की पत्नी गीता देवी (50) के रूप में हुई है। वह बीमार रहती थी। गीता देवी बृहस्पतिवार की सुबह दवा लेने जाने के लिए घर से निकली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद