फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रहीं मां-बेटी से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खेत से घास लेकर घर आ रहीं मां और उसकी 12 साल की पुत्री को गांव के ही चार लोगों ने दबोच लिया। दोनों को गन्ने के खेत में खींच ले गए और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की। सदर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की पीड़ित महिला ने बताया कि वह 12 साल की पुत्री को साथ लेकर खेतों से घास लेने गई थी। शाम को घास लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में गन्ने के खेत के पास पवन, मनोज, सिद्धार्थ और भूरे खड़े थे। वह जब बेटी के साथ पास पहुंची तो चारों लोगों ने उसे और बेटी को पकड़ लिया। खेत में खींचकर ले जाने लगे। उसने विरोध किया और शोर मचाया तो मारपीट की। इसी बीच शोरशराबा होने पर कुछ लोग आ गए। इस पर आरोपी उसे और बेटी को छोड़कर भाग निकले। पीड़ित महिला ने कोतवाली आकर पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मां-बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें