फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सराफ की दुकान से उड़ाई एक किलो चांदी-नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। पुलिस से बेखौफ चोरों ने सोमवार की रात अस्पताल रोड पर स्थित एक सराफ की दुकान की कुंडी काट दी और अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखी एक किलो चांदी और दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के बाद से कस्बे में चोरों की दहशत है।
विज्ञापन

कसबा निवासी रमेश रस्तोगी बबलू व उनके बड़े भाई बबलू रस्तोगी की अस्पताल रोड पर सती मंदिर जाने वाले रास्ते पर सोने-चांदी की दुकान है। सोमवार रात चोरों ने बबलू की दुकान को निशाने पर ले लिया। चोरों ने दुकान से सटे पिछले हिस्से में लगे दरवाजे की कुंडी काट दी और अंदर घुस गए। दुकान में रखी दो हजार रुपये की नकदी और एक किलोग्राम चांदी चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह तब हुई जब बबलूू दुकान खोलने पहुंचा। सराफ की दुकान में चोरी होने की सूचना मिलते ही व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गई। बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पीड़ित ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी है। एसओ अनिल सैनी ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें