मैगलगंज। बिजली की केबल पानी टंकी के पिलर में बांधकर चोर सोमवार की रात एक घर में घुस गए। चोर घर मेें रखी 13 हजार रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कस्बे की लकड़ी मंडी निवासी अखिलेश गुप्ता ने बताया कि वह सोमवार की रात परिवार समेत घर के अंदर सो रहे थे। चोरों ने पास बनी पानी की टंकी के पिलर में बिजली की मोटी केबल बांध कर उसके घर में लटका दी। केबल के सहारे घर में आए चोर उनकी पैंट की जेब में रखे तेरह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। मायके आई शादी शादीशुदा भतीजी की सोने की तीन अंगूठी और एक चेन चोरी कर ली। आहट होने पर जब उनकी पुत्री की आंख खुली तो चोर जीने के सहारा लेकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घटना से पुलिस की गश्त पर सवालियां निशान लग गए हैं। प्रभारी निरीक्षत चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद