भीखमपुर। मितौली थाना क्षेत्र के गांव बीरमपुर निवासी मोहम्मद अनीस शाह (35) सोमवार रात करीब 11 बजे पड़ोस की रिश्तेदारी से लौटकर घर आया था। गर्मी अधिक होने से वह बिजली लाइन से पंखे के तार जोड़ने लगा तभी अचानक स्पार्किंग होने से तार कमरे के विंडो में छू गया। करंट लगने से मोहम्मद अनीस की मौके पर ही मौत हो गई। जीवित होने की आस में परिवार के लोग उसे अस्पताल भी ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी काफी देर पहले मौत हो चुकी है। मंगलवार को परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी खातून और मां का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार की सारी जिम्मेदारी अनीस के ऊपर थी। घर में कोई और कमाने वाला भी नही है। अनीस के दो छोटे भाई कल्लू और महीस हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संवाद