फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर हमला, बंधक बनाकर लूट ले गए गेहूं की बोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। रमुआपुर में एक कोटेदार पर गांव के ही दबंगों ने हमला बोल दिया। कोटेदार की पिटाई करने के बाद गोदाम में रखा गेहूं जबरन उठा ले गए। कोटेदारों का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला। एसडीएम ओपी गुप्ता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बौधिया कलां के गांव रमुआपुर निवासी कोटेदार अजय कुमार ने बताया कि वह राशन का वितरण कर रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति पात्र गृहस्थी का कार्ड लेकर आया और निशुल्क राशन की मांग करने लगा। उन्होंने पात्र गृहस्थी कार्ड के अलावा जॉबकार्ड आदि मांगा तो उसने न होने की बात कह जबरन राशन देने का दबाव बनाया। आरोप है कि नाराज होकर वह गालियां देता हुआ चला गया। गुरुवार रात नौ बजे करीब चार पांच लोग उसके घर आ धमके और गेहूं की बोरी मांगने लगे। विरोध करने पर घर में मौजूद परिवार वालों की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद सभी को बंधक बनाकर कमरे में रखे गोदाम का ताला तोड़कर गेहूं की बोरी लेकर चले गए। नाराज कोटेदारों की एक टोली एसडीएम से मिली और कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें