फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में प्रवेश न देने से नाराज नेपालियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। पूरे भारत के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल में लॉकडाउन होने के चलते यहां फंसे लगभग 54 नेपाली नागरिकों ने नेपाल में प्रवेश न देने पर नेपाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कहा कि सभी बॉर्डर पर चेकअप के बाद नेपाली नागरिकों को प्रवेश दिया जा रहा है लेकिन केवल गौरीफंटा बॉर्डर पर ही नेपाल सरकार सख्ती दिखा रही है जो गलत है। यहां तक कि उन लोगों का हालचाल लेने में भी सरकार कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि भारत के साथ नेपाल में लॉकडाउन होने के चलते बार्डर को सील कर दिया गया है। इसी में बीते दिनों हापुड़, दिल्ली समेत कई महानगरों में काम करने वाले नेपाली नागरिकों का दल यहां पहुंचा था। इस दल में तीन महिलाओं, दो बच्चों समेत लगभग 54 लोग शामिल हैं। इन सबको बॉर्डर से लौटा दिया गया। नेपाल की तरफ से उनको प्रवेश नहीं दिया गया है। जिसके बाद यह लोग बीते कई दिनों से शहर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन केंद्र में शरण लिए हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने नेपाल सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए बताया कि हम लोगों ने बॉर्डर पर जाकर काफी मिन्नतें की कि जांच के बाद उनको प्रवेश दे दिया जाए लेकिन उसके बाद भी उनको नेपाल में प्रवेश नहीं दिया गया है। सभी नेपाल बार्डरों पर नेपाली नागरिकों की कुशलक्षेम पूछी जा रही है लेकिन गौरीफंटा बार्डर से प्रवेश करने वाले नेपाली नागरिकों का हाल चाल लेने वाला कोई नहीं है। बताया कि हालांकि यहां के क्वारंटीन केंद्र में खाना-पीना व अन्य सुविधाएं मिल रही हैं लेकिन अगर उनको यहां के बजाय नेपाल में ही क्वारंटीन केंद्र में रखा जाता तो उनको काफी सहूलियत मिल सकती थी। इसी को लेकर नेपाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में नेपाली नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें