फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में कंडक्टर का बैग छीनकर भागा यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मुरादाबाद में गोला रोडवेज डिपो की बस के कंडक्टर से एक यात्री टिकट मशीन और रुपयों भरा बैग छीनकर भागने लगा। कंडक्टर ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और गोला रोडवेज बस अड्डा लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रिपोर्ट लिखाने गए कंडक्टर को कोतवाली पुलिस ने घटना मुरादाबाद की बताकर टरका दिया।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के परेली गांव निवासी प्रेमचंद ने बताया कि वह गोला रोडवेज डिपो में संविदा परिचालक है। वह बुधवार की रात एक बजे यात्रियों से भरी गोला रोडवेज बस यूपी 31 एटी/2599 लेकर दिल्ली से लखीमपुर आ रहा था। दिल्ली में मुरादाबाद के लिए एक यात्री टिकट लेकर बस में बैठा। जब बस मुरादाबाद पहुंची, यात्री निर्धारित स्टॉपेज पर न उतरकर कुछ दूर आगे उतारने को कहने लगा, जिस पर यात्री से अगले स्टॉपेज पर उतारने के लिए कहा गया तो वह नाराज होकर गाली गलौज करने लगा। मुरादाबाद काशीपुर मोड़ पर बस के रुकते ही यात्री बैग छीन कर भागने लगा। किसी तरह ने यात्रियों की मदद से उसे दौड़ाकर पकड़ा। रात का समय होने और अन्य यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आरोपी को पकड़कर बस में बैठा लिया और गोला रोडवेज बस अड्डा ले आया गया।
आरोपी ने अपना नाम कामरान निवासी काशीपुर उत्तराखंड बताया। गुरुवार की सुबह सात बजे 100 डायल पुलिस को फोन कर आरोपी यात्री को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कंडक्टर प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि बैग में रखी ईटीएम टूट गई और दो हजार कैश सहित टिकट और अन्य जरूरी कागजात गायब है। जब संविदा परिचालक प्रेमचंद, गुप्ता डिपो इंचार्ज अरविंद सिंह के साथ कोतवाली में तहरीर लेकर रिपोर्ट दिखाने पहुंचे तो प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने घटना मुरादाबाद की बताकर टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक ने तहरीर देकर घटना से अवगत कराया है। घटना मुरादाबाद की है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रविंद्र कुमार वर्मा सीओ गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें