फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीडीओ रवि रंजन ने ब्लॉक मितौली में शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा में लापरवाही बरतने वाले पांच सचिवों (ग्राम पंचायत अधिकारी) पर कार्रवाई की है। प्रगति खराब मिलने पर सीडीओ ने पांचों सचिवों का अक्तूबर माह का वेतन बाधित करने के आदेश दिए है। साथ ही स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक सप्ताह में वांछित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी कार्य पूर्ण न होने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत मितौली की ग्राम पंचायत लल्हौआ में 492 शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 102 शौचालय नहीं बने हैं। ग्राम पंचायत नकारा में 310 के सापेक्ष 50 शौचालय पूर्ण नहीं हुए हैं। ग्राम पंचायत मितौली में 1566 के सापेक्ष 578 शौचालय अपूर्ण हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत रावन कला, बिछिया नगरा, देवमनिया, ककरहा, सिरसा, मदारपुर, बैबहा में काफी शौचालय अपूर्ण पाए गए हैं। इनमें तैनात सचिव राघवेंद्र प्रताप वर्मा, वीरेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रमेश चंद्र मौर्या और उमानाथ पर कार्रवाई करते हुए अक्तूबर का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें