पांच लोगों के खिलाफ लिखी गई रिपोर्ट
निघासन। थाना क्षेत्र के गांव खमरिया में रास्ते पर हवाई फायरिंग करने से मना करने पर नाराज एक युवक ने दूूसरे की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पुलिस ने युवक की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव खमरिया निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह शनिवार की शाम अपने भाई के घर जा रहा था। रास्ते में गांव का ही पंकज असलहे से हवाई फायरिंग कर रहा था। उसने रास्ते से हटकर फायरिंग करने को कहा। इससे नाराज पंकज ने सुरेश की आंख पर तमंचे की बट मार दी। उसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी बीच पंकज के साथी लवकुश, सुधीर, हिमांशु, शत्रोहन आदि आ गए और सुरेश की पत्नी और उसकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। पुलिस ने इन्हीं पांच मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।