फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना जारी जेबी सिंह की अध्यक्ष पद पर पकड़ मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की मतगणना रविवार देर रात तक जारी रही। समाचार भेजे जाने तक मतगणना लगभग निर्णायक स्थिति में पहुंच चुकी थी, जिसमें जंग बहादुर सिंह ने अध्यक्ष पद पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है, महामंत्री के लिए अजय पांडेय ने निर्णायक बढ़त बना ली है, जिनका निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेश चंद्र वर्मा की देखरेख में चुनाव समिति मतगणना प्रक्रिया पूरी करा रही है।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान के समय ही स्थिति स्पष्ट हो रही थी। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों में त्रिकोणीय मुकाबले की तस्वीर साफ हो चुकी थी। रविवार को मतगणना शुरू हुई तो जंगबहादुर सिंह प्रतिद्वंद्वी अवधेश सिंह से चंद मतों की बढ़त से आगे रहे, जो लगातार बढ़ती चली गई, वहीं धर्मेंद्र शुक्ल भी लगातार निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवधेश सिंह से मुकाबला करते रहे, जबकि चौथे उम्मीदवार विनय कुमार सिंह मुकाबले से बाहर हो गए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हरिशंकर शुक्ल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीरेश सिंह तोमर पर तो महामंत्री के लिए अजय कुमार पांडेय ने सभी दावेदारों को काफी पीछे कर निर्णायक बढ़त बनाई है। वहीं दूसरे स्थान पर विश्वपाल वर्मा तो तीसरे स्थान के लिए मनोज जायसवाल और विपुल मिश्र के बीच मुकाबला चलता रहा। इसी तरह संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए विष्णु गोपाल सक्सेना, अरविंद तिवारी और मोहम्मद इशहाक की जीत लगभग तय है, जबकि प्रतिद्वंद्वी गौरव वाजपेई भी संघर्ष में हैं, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सौरभ वाजपेयी और जावेद हनीफ के बीच और कोषाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार राज और शशि कुमार वाजपेयी के बीच कांटे की टक्कर चलती रही। मतगणना करा रहे मुख्य चुनाव अधिकारी रामनरायन त्रिवेदी ने बताया कि कुल 32 राउंड मतगणना होनी है, जिसके लिए लगभग देर रात तक मतगणना होती रही। समाचार लिखे जाने तक चौबीस राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी थी।
मोबाइल पर लेते रहे अपडेट
अधिवक्ता संघ की ओर से मतगणना के दौरान वकीलों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉट्सएप ग्रुप बनाकर प्रत्येक चरण की रिपोर्टिंग की जाती रही, जिससे काफी हद तक वकीलों की भीड़ मतगणना हाल में घुसने की बजाय मोबाइल पर ही अपडेट लेती रही।
विज्ञापन

नॉन प्रेक्टिशनर और आउटसाइडर्स की भीड़
जिला अधिवक्ता संघ की मतगणना के दौरान काफी हद तक नॉन प्रेक्टिशनर वकील और आउटसाइडर्स अधिवक्ता संघ सभागार में भागीदारी करते दिखे तो जीत के निकट पहुंच रहे दावेदारों को चेहरा दिखाने और उनको बधाईयां देने वालों का तांता भी लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें