फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में सुबह बदली छाने से कड़ाके की ठंड, मैदानी इलाकों में खिली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच रविवार सुबह तराई क्षेत्रों में कोहरे के साथ ही बादल भी छाए रहे, जिससे कड़ाके की सर्दी रही। बाइक सवारों को बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ा, जबकि मैदानी क्षेत्रों मितौली, कस्ता, मैगलगंज में सुबह से धूप निकली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दो-चार दिन तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस वर्ष की शुरुआत से ही जनपद में ठंडक में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जनवरी के पहले पखवाड़े में बारिश नहीं हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने एक बार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। बादल छाने की संभावना नहीं है और न ही तापमान में ज्यादा गिरावट आएगी।
बॉक्स=
परिषदीय स्कूलों को सुबह 10 बजे खोलने की मांग
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में भले की बच्चों की पढ़ाई चालू नहीं हो पाई है, लेकिन शिक्षकों द्वारा स्कूल खोले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कड़ाके की ठंड के मद्देनजर स्कूल के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन की मांग की है। अध्यक्ष राकेश मिश्रा और मंत्री विश्वास सिंह ने डीएम को ज्ञापन देकर 31 जनवरी 2021 तक विद्यालयों में उपस्थिति का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक करने की मांग की है। अभी सुबह 8.45 बजे शिक्षकों को विद्यालय में आना होता है। ऐसे में सुबह शीतलहर व कोहरे कारण शिक्षकों के बीमार होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें