लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 498 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 274 पॉजिटिव व 224 निगेटिव हैं। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से 227 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इस तरह बुधवार को 501 नए मरीज मिले। वहीं 74 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
बुधवार को भी ब्लॉक लखीमपुर में सबसे ज्यादा 350 संक्रमित मिले। ब्लॉक नकहा में 17, ब्लॉक फूलबेहड़ में आठ, ब्लॉक ईसानगर में 22, ब्लॉक धौराहरा में एक, ब्लॉक निघासन में एक, ब्लॉक रमियाबेहड़ में एक, ब्लॉक बांकेगंज में 15, ब्लॉक पसगवा में दो, ब्लॉक मितौली में 13, ब्लॉक कुम्भी में 32, ब्लॉक पलिया में चार, ब्लॉक बिजुआ में दो, ब्लॉक बेहजम में पांच, ब्लॉक मोहम्मदी में 28 संक्रमित मिले।वर्तमान में 3149 सक्रिय कोरोना मरीज हैं, जबकि कोरोना काल में पिछले वर्ष से अब तक 110 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
फरधान थाने में दो पुलिसकर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव
फरधान। मंगलवार को एंटिजन टेस्ट में थाने के दो पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया चुनाव ड्यूटी के बाद कुछ पुलिस कर्मियों की तबीयत ठीक नही लग रही थी। इस लिए मंगलवार को पुलिस कर्मियों का एंटिजन टेस्ट कराया गया, जिसमें एसआई रामचंद्र यादव और दीवान विनोद वर्मा पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों पुलिसकर्मियों को होम आइसोलेट किया गया है। थाना सैनिटाइज कर बिना मास्क आने वालों पर रोक लगा दी गई है। संवाद